पकड़ा गया नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला

0
1391

बक्सर खबर। रुपये लेकर सरकार नौकरी दिलाने का प्रलोभन देने वाला मुख्य साजिश कर्ता राम प्रकाश कुशवाहा आज रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे राजपुर पुलिस ने रोहतास जिले के कुदरा से दबोचा। पुलिस को उसकी तलाश लंबे समय से थी। सूत्रों के अनुसार वह कैमुर जिला के नुआंव थाना अंतर्गत पजरांव गांव का निवासी है। उसने रोहतास, कैमुर और बक्सर के कई युवकों को चुना लगाया है। इस काम में उसके साथ कुछ और लोग भी थे। जिसमें उसका एक अपना दामाद शिवा मौर्या शामिल था।

राजपुर पुलिस ने पिछले ही माह उसे गिरफ्तार किया था। उसके बाद से पुलिस रामप्रकाश को तलाश रही थी। क्योंकि ठगी करने वाला मुख्य साजिश कर्ता वही था। उसके खिलाफ राजपुर थाने में अजीत कुशवाहा समेत पांच युवकों ने ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। उन सभी के अनुसार रामप्रकाश की पत्नी संध्या देवी के खाते में ही रुपये जमा कराए गए थे। सूत्रों के अनुसार इन सभी ने मिलकर करोड़ों रुपये युवाओं से ठगे हैं। इनके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था। जिसका तामिला पुलिस करने में जुटी है। अभी भी राम कुवर, मुकेश यादव आदि की तलाश हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here