बक्सर खबर। बाइपास रोड में शनिचराबाबा मंदिर के पास शनिवार की देर दो युवक सड़क किनारे पड़े तड़प रहे थे। उनकी मदद को कोई आगे नहीं आ रहा था। दोनों उठ नहीं पा रहे थे। इतने में नगर थाने के चालक पाठक इधर से गुजर रहे थे। उन्होंने नजारा देखा तो हिम्मत की और दोनों युवकों को अकेले गाड़ी में लादा और अस्पताल पहुंचा दिया। घायल युवकों का उपचार वहां शुरू हुआ तो उनमें से एक ने अपना नाम त्रिुभुवन कुमार पुत्र त्रिलोकी चौधरी, ग्राम अटांव, थाना डुमरांव एवं दूसरे ने
अपना नाम कृष्णकांत ओझा, पुत्र बजरंगी ओझा बाबा नगर बक्सर बताया। फिलहाल उनका उपचार सदर में चल रहा है। उनके पास कोई भी साथी अथवा परिजन मौजूद नहीं हैं। जो जरुरत पडऩे पर उनकी मदद कर सकें। उनके साथ ऐसा कैसे हुआ। पूछने पर एक युवक ने बताया अचानक तेज गति से जा रहे आटो ने उन्हें टक्कर मार दी। जब वे सड़क पार कर रहे थे।




































































































अभार हू मै न्यूज चैनल का जो कि हर खबरें मिलता हैं