बक्सर खबर। बुधनपुरवा के रहने वाले बबली दुबे के खिलाफ आज गुरुवार को इस्तेहार चस्पाया गया। नगर थाना की पुलिस ने कुल चार लोगों के खिलाफ इस्तेहार चस्पाया है। इनके नाम टुनमुन मिश्रा, बिक्कू मिश्रा व हरेन्द्र कुंवर हैं। यह सभी लोग बुधनपुरवा और शिवपुरी के रहने वाले हैं। 21 अप्रैल को शहर के बुधनपुरवा इलाके में जमीन कब्जा करने का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने वहां से पांच असलहे बरामद किए थे। उसी केस में यह चारों फरार चल रहे हैं। जिन्हें इस्तेहार के माध्यम से अंतिम मौका दिया गया है। अगर यह सभी लोग न्यायालय में उपस्थित हो गए तो इनके खिलाफ कुर्की का वारंट जारी नहीं होगा। यह जानकारी नगर थाना द्वारा मीडिया को दी गई।





























































































