सिलेन्डर फटा, पांच झुलसे, सबकी जान खतरे में

0
3274

बक्सर खबरः सिलेन्डर फटने से चार बच्चों समेत पांच लोग झुलस गए। घायलों को सदर अस्पताल लाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुये पाचों को को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घटना राजपुर थाना क्षेत्र की है। जलहरा गांव में शुक्रवार की शाम 6:40 बजे के लगभग यह हादसा खाने बनाने के दौरान हुआ।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जलहरा गांव के रामशीष नोनिया के घर खाना बन रहा था। उसी दौरान गैस रिसाव के कारण सिलेन्डर ब्लास्ट कर गया। जिसमें सुमित्रा देवी(40),वर्षा कुमारी(3), मनकी कुमारी (5), प्रीति कुमारी(14),शिवम कुमार(4) साल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी राजपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here