आपसी विवाद में बड़े ने की छोटे भाई की हत्या

0
2105

बक्सर खबर: सच ही कहा है किसी ने जब काल आ जाता है तो उसके चक्र से कोई नही बच सकता है। यह वाक्य एक फिर ब्रम्हपुर थाना के रामगढ़ गांव में प्रमाणित हो गयी। हुआ कुछ यूं मंगलवार की सुबह 9:00 दो भाइओं रामजी यादव और कृष्णा यादव के बीच आपसी विवाद हुआ। पुलिस पहुंची और कृष्णा यादव को गाड़ी में बैठा कर रामजी यादव को लेने गयी । तब तक कृष्णा यादव पुलिस की गाड़ी से कुद कर भाग गया। इसके बाद पुलिस घालयों के ईलाज के लिए अस्पताल ले गयी। इधर कृष्णा और उसके भाई एक बार फिर भीड गये इतने में कृष्णा की पुत्री ने चाकू ला थमा दी। वह रामजी पर प्रहार किया। परन्तु रामजी ने दबोच कर चाकू छिन ली और उसी चाकू से कृष्णा पर वार कर दिया। सूचना पा पुलिस दुबारा पहुंची तबतक कृष्णा की मौत हो गयी। पुलिस ने घायल रामजी को गिरफ्तार कर लिया। घटना की पुष्टी थानाध्यक्ष दया नंद सिंह ने की और कहा कि पुलिस के गाड़ी से भागा न होता और पुत्री अगर चाकू न दी होती तो यह घटना ही न होती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here