‌‌‌ नगर परिषद चुनाव के लिए शहर में बने 136 बूथ, 18 को मतदान

0
387

-शहर में सवा लाख वोटर करेंगे मताधिकार का प्रयोग
-चौसा के 14 वार्ड में बनाए गए हैं कुल 21 बूथ
बक्सर खबर। नगर परिषद चुनाव की उल्टी गिनती जारी है। 18 दिसंबर को सुबह सात बजे से मतदान का क्रम प्रारंभ हो जाएगा। यह क्रम अपराह्न पांच बजे तक चलेगा। प्रशासनिक सूचना के अनुसार आज शुक्रवार को बाजार समिति परिसर से पोलिंग पार्टियों को बूथ के लिए रवाना किया गया। पूछने पर सदर एसडीएम धीरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि नगर के 42 वार्ड में कुल 136 बूथ बने हैं। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर तीन ईवीएम होगी।

जिसमें एक वार्ड सदस्य के लिए, दूसरी मुख्य पार्षद तथा तीसरी उप मुख्य पार्षद के लिए। हमने अपनी तैयारी मुकम्मल की है। चौसा नगर पंचायत में कुल 21 बूथ बने हैं। वार्ड की संख्या 14 है। वहां मतदाताओं की कुल संख्या 15028 है। हालांकि उन्होंने ब्रह्मपुर के बारे में जानकारी नहीं दी। क्योंकि वहां का चुनाव इंतजाम डुमरांव अनुमंडल के जिम्मे है। लेकिन, वहां का मतदान भी साथ-साथ हो रहा है। इस लिए वहां की पोलिंग पार्टियों को भी बूथ के लिए आज शुक्रवार को रवाना किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here