अच्छी पहल :‌‌‌ सामूहिक समारोह में 11 जोड़ों की हुई शादी

0
1096

-जोश-खरोश के साथ पहुंचे अधिकारी व समाजसेवी
बक्सर खबर। शहर का सबसे वीआईपी लॉन, डीडीसी से लेकर एसडीएम तक मेहमान और ऊपर से शानदार पकवान। ऐसी शादी सबकी थोड़े न होती है। ऐसा तो कभी कभी होता है। जब समारोह सामूहिक हो जाए तो उसकी गरिमा और बढ़ जाती है। सोमवार को शहर के चरित्रवन में ऐसा ही हुआ। सामाजिक युवाओं और नेक लोगों के प्रयास से 11 जोड़ों की शादी का इंतजाम किया गया था। शहर का बगीचा उत्सव लान इसका गवाह बना। सिमरी और राजपुर प्रखंड के 11 जोड़ों और उनके परिवार को आमंत्रित किया था। बेटी का विवाह हो और उपहार न दिया जाए। यह कैसे हो सकता है।

इसको ध्यान में रखते हुए कपड़े, कुछ आभूषण, घर गृहस्थी का सामान और पलंग से लेकर ड्रेसिंग तक की व्यवस्था शहर के महज कुछ युवाओं ने मिलकर कर रखी थी। ऐसा करने वाले युवाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए समय निकालकर जिले के उप विकास आयुक्त डॉक्टर महेंद्र पाल, एसडीएम धीरेंद्र कुमार मिश्रा, सदर बीडीओ दीपचंद जोशी आदि पहुंचे। समारोह को यादगार बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था। यह संभव हो सका कार्यक्रम के संयोजक शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पीके पांडेय, मिथिलेश पांडेय, सिकंदर सिंह, अमरेश राय, धीरज मिश्रा, त्रिभुवन पाठक, विकास तिवारी, कल्याणी हर्बल के राजन तिवारी व दीपक सिंह जैसे युवाओं के प्रयास से।

-सामूहिक विवाह समारोह में वर-वधू को आशीर्वाद देते आयोजन समिति के सदस्य व अन्य

हालांकि इन लोगों ने पहल की। लेकिन, धीरे-धीरे कारवां बड़ा होता गया। गोपाल पांडेय, धनंजय मिश्रा, प्रकाश पांडेय जैसे सामाजिक कार्यकर्ता भी इससे जुड़ते चले गए। और दो माह पहले जो काम चुनौती की तरह दिख रहा था। वह आसान होता गया। इस दौरान पूर्व विधायक भाजपा नेता मिथिलेश तिवारी भी पहुंचे। उन्होंने बक्सर के युवाओं की प्रशंसा की। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विष्णु ओझा, अशोक मिश्रा आर्यन बाबू, निशा उपाध्याय, खुशी श्वेता ने अपने गीत सुनाए। निकू ओझा, धीरेन्न मिश्रा, तूफानी यादव, सौरभ तिवारी समेत अनेक लोग शामिल हुए। इसमें एक बात और प्रशंसा के लायक रही। बागीचा उत्सव के संचालक पूर्व पार्षद योगेश राय पूरा परिसर, इंतजाम के साथ इस समारोह के लिए नि:शुल्क प्रदान किया। इतना ही उन्होंने आश्वासन दिया, अगली बार जब आयोजन होगा। उस समय इन इंतजामों के अलावा हमारी तरफ से सभी को नि:शुल्क भोजन-प्रसाद की व्यवस्था भी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here