गड्ढे में मिला युवक का शव, शरीर पर जख्म के निशान

0
684

– हत्या की संभावना से नहीं किया जा सकता इनकार
बक्सर खबर। गांव के गड्ढे में युवक का शव देख लोग दंग रह गए। बात आग की तरफ फैली और वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामला औद्योगिक थाना क्षेत्र के बिठलपुरवा गांव का है। जहां सोमवार की सुबह लोगों को इसके बारे में पता चला। हालांकि शव की पहचान स्थानीय गांव के ही 26 वर्षीय युवक गुड्डु यादव पिता स्व रामबहादूर यादव के रूप में हुई। मृतक के शरीर पर कटे के निशान देखे गए। जो किसी धारदार हथियार से लगे हों ऐसा प्रतीत हो रहा था। यह देखने के बाद लोग अनुमान लगा रहे थे। हो सकता है हत्या के बाद शव को यहां फेंका गया हो।

ग्रामीणों ने बताया कि उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।   युवक खुद गलत संगत में पड़ गया था। सूत्रों की मानें तो तीन दिन पहले वह घर से बलिया के लिए निकला था। ऐसे में उसकी हत्या किसने तथा कब की है इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। औद्योगिक थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का लगता है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। बहरहाल पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। जबकि गुड्डु का शव मिलने के बाद गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here