वाह रे बक्सर- भक्ति के संग दिया नारी शक्ति का संदेश

0
772

बक्सर खबर : नवरात्रि में मां भगवती की पूजा नारी शक्ति का सबसे बड़ा उदाहरण है। भारतीय परंपरा में भगवती के पूजन के साथ कन्या पूजन का विशेष महत्व बताया गया है। शहर के मेन रोड में स्थित बड़ी देवी पूजा समिति ने इसका अनुकरण करते हुए जिले को संदेश दिया है। मां यहां अज्ञानता के प्रतीरुप का वध करते दिख रही हैं। सभी देवता उनके सामने शिक्षक के रुप में हैं। सामने बैठकर बच्चियां पढ़ रही हैं। जैसे गुरुकुल में मां लक्ष्मी, गणेश जी व कार्तीक जी बच्चों को पढ़ा रहे हों। वहीं मां बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का संदेश दे रही हैं। उनके पास राक्षस भी अपने कान पकड़ उठक-बैठक कर रहा है। क्योंकि उसे भी समझ आ गयी है। शिक्षा किसी भी राक्षस को समाप्त कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here