बक्सर की बहु बनी यूपी में प्रदेश अध्यक्ष

0
5028

बक्सर खबर : जिले की बहु को उत्तर प्रदेश में बड़ा स्थान मिला है। भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाती सिंह को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुमोदन के उपरान्त उनके नाम की घोषणा कर दी गयी। आप सभी को बता दें कि बसपा प्रमुख मायावती पर आपत्ति जनक टिप्पणी करने के मामले में उनके पति दयाशंकर सिंह काफी चर्चा में आए थे। उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था। इस मुद्दे को लेकर स्वाती सिंह ने जिस अंदाज में बसपा पर हमला बोला। उनका कद रातो-रात बढ़ गया। पार्टी की जिम्मेवारी संभालने के साथ स्वाती ने कहा कि कल तक हम अपनी लड़ाई लड़ रहे थे। अब हमारे उपर पूरे प्रदेश की बहनों का दायित्व है। स्वाती मूल रुप से उत्तर प्रदेश के बलियां की रहने वाली हैं। उनके पति दयाशंकर सिंह जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत परसहन पाह पंचायत के छोटका राजपुर गांव के रहने वाले हैं। यहां के निवासी विन्ध्याचल सिंह के पांच पुत्रों में वे तीसरे पुत्र  हैं। तीन भाई नौकरी में तथा छोटे भाई व्यवसाय से जुड़े हैं। फिलहाल दयाशंकर व उनके छोटे भाई बलियां में ही रहते हैं। पाठकों को याद होगा। दयाशंकर को लखनऊ एसटीएफ बक्सर से ही गिरफ्तार कर यूपी के उम जेल ले गयी थी। जहां से कुछ दिनों बाद जमानत पर छोड दिया गया था। वही सूचना के बाद छोटका राजपुर में बहु को यूपी महीला ब्रिगेड की कमान के बाद लोगों में खुशी का महौल है। एक दुसरे को बधाई देते हुये मिठाइयां बाटी गयी। परसन पाह पंचायत के छोटका राजपुर गांव के निवासी पूर्व मुखिया दीपक कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने कहा हमें अपने गांव के बेटे और बहु दोनों पर गर्व है। इतनी बडी पार्टी में इन लोगों बक्सर का नाम रौशन किया है।  इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमीत शाह को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ने दया शंकर सिंह के साथ पार्टी ने न्याय किया है, साथ ही उन्हे एक बार पुनः उन्हें पार्टी में ससम्मान के साथ वापसी की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here