बक्सर बंद आज, आवश्यक सेवाएं रहेंगी मुक्त

0
4197

बक्सर खबर : भाजपा द्वारा प्रस्तावित बक्सर बंद आज है। इसके तहत बाजार व सड़क मार्ग को बंद रखा जाएगा। बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा के बंद को कई राजनीति व सामाजिक संगठनों ने अपना समर्थन दिया है। जिसके कारण बंद समर्थकों का उत्साह चरम पर है। सांसद अश्विनी चौबे इस का नेतृत्व करेंगे। फिलहाल कई टूकडे में बंटे बंद समर्थक शहर में घूम रहे हैं।

पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष केदारनाथ तिवारी ने बताया कि बंद शांति पूर्ण रहेगा। हमने सभी आवश्यक सेवाओं को इससे मुक्त रखने का निर्णय लिया है। स्कूल बस, मरीजों की गाड़ी, शवदाह को जा रहे वाहन, दवा दुकानें एवं रेल को इससे मुक्त रखने का निर्णय लिया है। प्रखंड व मंडल स्तर पर भी कार्यकर्ता बंद की तैयारी में हैं। वहां प्रशासन ने शहर के सभी प्रमुख चौक चौराहे पर पुलिस फोर्स तैनात कर रखा है। जिससे शहर में विधि व्यवस्था को बनाए रखा जा सके। सूचना है कि शहर पुलिस चौकी, नया बाजार व गोलंबर पर जाम कर दिया गया है।

शहर में प्रदर्शन करते सामजिक संगठनों के युवा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here