पत्रकार को सम्मानित करेगी सरकार

0
663

बक्सर खबरः अपने कार्यो के प्रति ईमानदारी और इरादा नेक हो,तो इंसान हर लोगों के दिलों में अपना जगह बना लेता। बिहार के काला पानी के नाम से मशहूर दरभंगा के कुशेश्वरस्थान के लोगों की पीडा को अखबार के पन्नों पर उतारने वाले हिन्दुस्तान के पत्रकार अजय कुमार सिंह आज भी वहां के लोगों की स्मृतियों में रचे बसे हुए। बिरौल अनुमंडल के रजत जयंती समारोह में प्रशासन और नागरिकों ने इस रिमोट इलाके में साढे छह साल तक काम करने वाले बक्सर हिन्दुस्तान के पत्रकार अजय कुमार सिंह को सम्मानित करने का फैसला लिया है। 5 जुलाई को दरभंगा के बिरौल अनुमंडल मुख्यालय में आयोजित समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री,नगर विकास मंत्री और खाद्य आपूर्ति मंत्री संयुक्त रुप से सम्मानित करेंगे

चुनौतियों से नही डरते सिंह

बक्सर खबरः अजय सिंह शाहाबाद इलाके के आरा में हिन्दुस्तान के ब्यूरो प्रभारी के पद पर कार्यरत थे। उनका तबादला वर्ष 2003 के फरवरी में दरभंगा के कुशेश्वरस्थान कर दिया गया था। उस वक्त इस इलाके के लोग बाढ,बीमारी और बेकारी की समस्या से संघर्ष कर रहे थे। आरा के मुकाबले वहां सुविधाएं नहीं के बराबर थी। लेकिन काम करने के जुनून के कारण इसे एक चुनौती के रुप में लिया। पत्रकार ने बताया कि उन दिनों कोशी के किनारे बसे गांवों के लोग समस्याओं से घिरे हुए। कोशी के उफान के कारण कुशेश्वरस्थान साल के छह माह बाढ से घिरा रहता था। नाव पर ही वहां का जीवन निर्भर था।उन्होंने बताया कि अखबारों के माध्यम से जब कोशी के लोगों का दर्द सामने आया, तो देश विदेश के एनजीओ इलाके मे पहुंचे और गरीबों की सेवा में लग गये। धीरे-धीरे स्थितियों में बदलाव आया। कुशेश्वरस्थान तक सडकों का जाल बिछा। कोशी के गांव सडकों से जुड गये। बीमारी का असर कम हुआ। विकास से हर चेहरे पर मुस्कान तैरने लगी। सिंह ने बक्सर खबर को बताया कि साढे छह साल बाद बक्सर में हिन्दुतान के प्रभारी बनकर चले आये। लेकिन मिथिलांचल के लोगों से जुडाव कम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पत्रकारिता में आने वाली नयी पीढियों को संदेश देगा कि यदि उनकी साकारात्मक सोच होगी,तो पत्रकारिता के बदौलत जनता के दिलों पर राज कर सकते है। बक्सर पत्रकार संघ ने अजय सिंह को इस कामयाबी के लिए बधाई दी है। अध्यक्ष अविनाश उपाध्याय, संरक्षक मंडल सदस्य नरेन्द्र पंकज, बब्लू उनाध्याय, रामेश्वर प्रसाद वर्मा , के अलावे ओमकार मिश्रा, श्रीमन पाण्डेय, सोनू सिंह, रविशंकर श्रीवास्तव, अशोक कुमार, प्रमोद चैबे, मुश्ताक हुसैन उर्फ बंटी, रवि मिश्रा, धीरज वर्मा , संजय उपाध्याय सहित सभी पत्राकारों ने सिंह को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here