दस लाख की लूट में तीन गिरफ्तार, बाइक बरामद

0
2916

बक्सर खबर : किराना व्यवसायी से हुयी दस लाख रुपये की लूट मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। जिसके आधार पर तीन लोगों को डुमरांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ऐसा बताया जा रहा है। लूट में जिस बाइक का इस्तेमाल हुआ है। उसे भी बरामद कर लिया गया है। यह दावे कितने सत्य हैं। कहा नहीं जा सकता। क्योंकि छह माह बीत जाने के बाद भी डुमरांव में हुई मुर्गा व्यवसायी की हत्या का राज नहीं खुल पाया। ऐसे में दुबारा गोला व्यवसायी गुड्डू प्रजापति से हुई लूट ने लोगों को दहशत जदा कर दिया है। इस दाग को धोने में जुटी पुलिस ने पहले दिन तो घटना को सही मानने से ही इनकार कर दिया था। तस्दीक में पता चला कि लूट हुयी है। शक के आधार पर पुलिस ने लूट में इस्तेमाल की गयी पल्सर बाइक जब्त की है। उसके कागजात का मिलान किया जा रहा है। बाइक किसकी है अथवा चोरी की है? इस संबंध में पूछे जाने पर डुमरांव डीएसपी कमलापती सिंह ने कहा हम जांच में जुटे हैं। जल्द ही परिणाम सामने होंगे। थोड़ा इंतजार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here