थानेदार को सता रहा है भूत का डर

0
3798

बक्सर खबर : जिले के एक थानेदार को भूत का डर सता रहा है। वे अपनी कुर्सी तक छोडऩे को तैयार हैं। इसके लिए उन्होंने पुलिस कप्तान से सिफारिश भी की है। साहब हमें थाने से हटा दीजिए। यहां के थाने में भूत है। जो लोगों को चैन से नहीं रहने देता। परिवार के लोग बीमार हैं। खुद की तबीयत भी खराब रह रही है। रात को सोने पर सपने आते हैं। यह दहशत है उस थाने की जहां आजकल सीधे खुदा की रमहमत बरस रही है। यहां जब देखिए मेला लगा रहता है।

आमदनी इतनी है कि छोडऩे का जी नहीं चाहता। इसी ख्याल वे डूबे रहते हैं। सपने ऐसे आ रहे हैं कि रहने को जी नहीं चाहता। पर करें तो क्या करें। दिन में माया और रात में दहशत का साया नजर आ रहा है। दहशत  की वजह है इस थाने का पिछला रिकार्ड। पहले वाले साहब जितना कमाते थे। सब बीमारी में घुस जाता था। उससे पहले साहब तो रहे ही नहीं। अब वाले भी चैन से नहीं हैं। यही कारण उनको बेचैन किए हुए है। कुछ लोगों ने सलाह दी। ऐसा है तो साहब को लिखित आवेदन क्यों नहीं देते। उनकी सलाह पर दरोगा जी जवाब देते हैं। कैसे कहें, उनसे भी क्या कम डर लगता है। बेचारे दरोगा जी, करें तो क्या करें इस उलझन में हैं। ले दे के उन्हें खुदा की रहमत पर भरोसा है। वही बचाएंगे इस भूत से।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here