अरुण ओझा बने स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष

0
623

बक्सर खबर : बिहार राज्य जन चिकित्सा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का त्रि दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन मंगलवार को संपन्न हो गया। नगर भवन में चल रहे कार्यक्रम के अंतिम दिन नए सत्र के लिए कर्मचारी नेता अरुण कुमार ओझा को राज्य का नया अध्यक्ष मनोनित किया गया। पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने उन्हें इसकी शुभकामना दी।

अन्य पदों पर विश्वनाथ सिंह को महामंत्री, शशि भूषण कुमार को कोषाध्यक्ष , महिला उप समिति संयोजिका आशा कुमारी, रेखा कुमारी को संघर्ष अध्यक्ष, आनंद सिंह को मंत्री बनाया गया। सम्मेलन को यादगार बनाने के लिए स्मारिका का विमोचन हुआ। जनवादी लेखक संघ के विनिताभ, प्रलेस के दीपक राय, डा. रामललीत सिंह संपादक स्वास्थ्य प्रहरी, डा. नीरज सिंह अध्यक्ष जलेस, मनोज सिंह अनुसचिविय कर्मचारी संघ, भोला शर्मा, बैजनाथ झा आदि शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here