छठ का दौरा उठा सांसद बने पुण्य के भागी

0
706

बक्सर खबर : छठ का पर्व सोमवार को संपन्न हो गया। त्योहार की व्यस्तता में चार दिन कैसे गुजर गए। किसी को पता नहीं चला। त्योहार खत्म हुआ तो प्रसाद वितरण और पर्व की चहल-पहल की चर्चा प्रारंभ हुयी। बातचीत के क्रम में इस सांसद अश्विनी चौबे भी चर्चा में रहे। चार दिनों से वे यहां जमे रहे। शहर से लेकर गांव तक की पूजा में उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। सोमवार की सुबह उदयमान सूर्य को अघ्र्य देने के लिए जब व्रती घर से निकलते तो उनके साथ स्थानीय सांसद अश्विनी चौबे ने भी कदम से कदम मिलाया। राह चलते लोगों का साथ देते हुए उन्होंने व्रतीयों का दौरा भी ढ़ोया। ऐसी मान्यता है कि छठ का दौरान ढ़ोने वाले भी पुण्य के भागी होते हैं। वे घाट तक गए। कई लोगों को उन्होंने अपना परिचय दिया। उनको व्रत का अघ्र्य अर्पित कराया। ब्राह्मण होने के कारण व्रतियों ने उनके आग्रह को स्वीकार किया। वे अकेले ही नहीं थे। एनडीए की टोली भी थी। पूर्व जिलाध्यक्ष केदार तिवारी, रामकुमार सिंह, निर्मल कुशवाहा रालोसपा अध्यक्ष, प्रदीप दुबे, विश्वनाथ राम, श्रीमन तिवारी, लक्ष्मण शर्मा नगर अध्यक्ष, शिवजी खेमका, हीरामन पासवान, निर्भय राय, मदन दुबे, बैकुंठ शर्मा, धनंजय राय, अमरेन्द्र पांडेय, सुनिल ओझा, प्रियरंजन चौबे, अविनाश पांडेय, पियुष, राहुल व उनके पुत्र अविरल शाश्वत भी नजर आए।

गंगा घाट पर अर्ध्य देते सांसद
गंगा घाट पर अर्ध्य देते सांसद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here