वार्ड सदस्य की हत्या, नहर में मिला शव

0
4522

बक्सर खबर। मुफस्सिल थाना के पवनी गांव निवासी सिकंदर प्रसाद (32)(कमकर) की हत्या कर दी गई है। आज मंगलवार की सुबह उसका शव गांव से दूर कठघरवा-पवनी मार्ग पर नहर में ढुढऩी पुल के पास देखा गया। खबर मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। वह पंवनी गांव के वार्ड संख्या नौ का पार्षद था। पुलिस भी मौके पर पहुंची। उसके हाथ-पैर को बांध दिया गया था। हत्या के पीछे क्या कारण हो सकता है? यह बात फिलहाल किसी को समझ में नहीं आ रही है।

हाल ही में यहां पंचायत के उप मुखिया का चुनाव हुआ था। लेकिन, अन्य वार्ड सदस्यों की माने तो उस राजनीति से इसका कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है। वह सोमवार की रात किसके साथ और कहां गया था। जिससे हत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। शव को देखने वालों ने बताया सिकंदर को बड़ी ही बेरहमी से मारा गया है। देखकर यह अनुमान लगाया जा सकता है। हत्यारे समूह में रहे होंगे। यह किसी एक के बस का मामला नहीं है। सूत्रों की मानें तो पिछले दो दिन से लापता था। हत्या की वजह प्रेम प्रसंग भी हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here