अलग-अलग दुर्घटना में दो युवकों की मौत

0
996

-बाइक सवार लोगों के साथ हुआ हादसा
बक्सर खबर। बाइक चला रहे दो युवक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। यह घटनाएं रविवार की हैं। पहली घटना मुरार थाना के मनपा पुल के पास हुई। महज 21 वर्ष का युवक गुड्डू यादव पुत्र राजकुमार यादव जगदीशपुर से अपने गांव केडी डेरा लोट रहा था। बाइक की गति ज्यादा थी। पुल के पास अचानक सामने आई मवेशी से वह टकरा गया। ग्रामीणों की माने तो उसके पेट में इतना गहरा जख्म हुआ कि बहुत सारा खून बह गया। इस वजह से उसकी मौत हो गई।

यह दुर्घटना कोरानसराय-बगेन मार्ग पर अपराह्न पांच बजे के लगभग हुई। वहीं दूसरी तरफ रविवार की देर शाम राजपुर थाना के रेसन गांव निवासी राजकुमार चौधरी (24) पुत्र त्रिलोकी चौधरी के साथ ऐसा ही हुआ। वह युवक पास के गांव में काम करने गया था। वहीं शाम के सात बज गए। सो किसी की बाइक मांगकर अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में सुगहर मोड के पास उसकी बाइक पेड़ से टकरा गई। बुरी तरह से घायल युवक की सूचना जब तक लोगों के पास पहुंची रात हो चुकी थी। उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, उसे बचाया नहीं जा सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here