मिलु चौधरी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बताया है नक्सली

0
2673

बक्सर खबर। मिलु चौधरी की हत्या का एक और अभियुक्त मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार मंटू यादव नक्सली संगठन का सदस्य है। इसकी तलाश लंबे समय से पुलिस को दी। यह बगेन थाना के बरुहां गांव का ही रहने वाला है। मिलु भी इसी गांव के रहने वाले थे। वर्षों पुरानी रंजिश में उनकी हत्या हुई थी। वे शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। यह घटना अप्रैल 2016 की है। उस प्राथमिकी में चार लोगों की नामजद किया गया था। चार अन्य अज्ञात थे। लेकिन, मंटू यादव नामजद लोगों में शामिल था। चाह कर भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी।

क्योंकि वह लगातार फरार रह रहा था। कई लोग पकड़े गए। असलहे भी बरामद हुए। सबकुछ होने के बावजूद भी मंटू यादव बचता रहा। क्योंकि इसका संपर्क गैर जिलों में भी था। लगभग दो वर्ष बाद अब वह पुलिस पकड़ में आया है। यह जानकारी डुमरांव डीएसपी केके सिंह ने आज मंगलवार को दी। उनके अनुसार यह हार्डकोर नक्सली है। इसे एसटीएफ की टीम ने बगेन पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। इस घटना एक अन्य मुख्य आरोपी छेदी पासवान भी पकड़ा गया था। सूत्रों के अनुसार उसकी मौत हो चुकी है।

मिलु हत्या कांड- छेदी पासवान ने मारी थी चौधरी को गोली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here