‌मिलु हत्या कांड- छेदी पासवान ने मारी थी चौधरी को गोली

0
2441

बक्सर खबर : बसपा नेता मिलु चौधरी की हत्या भले ही नामजद किसी को किया गया हो। अब तक के अनुसंधान में जो नाम खुलकर सामने आए हैं। वे सभी चौंकाने वाले हैं। पुलिस की ताजा रिपोर्ट में यह बात सामने आयी है कि चौधरी के उपर नीशाना छेदी पासवान ने लगाया था। आरा जिला के अंगियांव बाजार थाना क्षेत्र निवासी छेदी पासवान पुराना अपराधी है। इसके विरूद्ध भोजपुर तथा बक्सर जिले में कुल 16 मामले दर्ज हैं। जिसमें आर्म्स एक्ट, लूट, हत्या मामले हैं। वर्ष 2015 में ही यह आर्म्स एक्ट के मामले में जमानत पर बाहर आया था। पिछले दिनों जब सिकरौल थाना के परसागंडा गांव से आजाद पासवान गिरफ्तार हुआ। उसने पूछताछ में बताया कि हत्या छेदी पासवान ने की थी। उसका नाम इस केस में आते ही पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा दिया है। अब देखना है छेदी कितने दिनों तक बाहर रहता है। बक्सर खबर ने जब अगियांव बाजार थाना से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि वह गांव छोड़ फरार हो गया है।

1 COMMENT

  1. Bhai police sirf neta ke hatyare ko hi pakdegi chausa me huwa 23 July ka madar md meru ka uske katil ka abhi tak koi karwai nahi hua kyu ki wo neta nahi tha aur nahi koi amir baap ka beta tha

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here