हत्या के आरोप में बिहार पुलिस का जवान गिरफ्तार

0
2066

बक्सर खबर। किसान विद्यासागर सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी बिहार पुलिस के जवान को ढ़ाई वर्ष बाद पुलिस ने पकड़ा। बगेन  थाना पुलिस ने बराढ़ी गांव से आरोपी को गिरफ्तार किया। बगेन थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि पिछले कई महिनों से  हत्या के आरोपी रामकुमार यादव के पिछे खुफिया लगाया गया था। परन्तु वह पकड़ में नही आ रहा था। गुरूवार को अचानक फोन आया कि अभी-अभी घर में घुसा है। सफेद शर्ट व ब्लू  जिंस में ।जिसके तुरंत  बाद पुलिस बराढी पहुंची। अभियुक्त वहां से गिरफ्तार कर लिया गया।

शव को ले जाती पुलिस व मौक पर मौजुद डीएसपी

गिरफ्तार  अभियुक्त के अन्य दो भाई अमित यादव व मनोज यादव पहले से जेल में बंद है।  हत्या के मामले में तीनो भाई नामजद थे। बगेन थाना के बराढ़ी गांव में 15 जुलाई 2015 की दोपहर विद्यासागर सागर सिंह (50) की गांव में ही लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई थी। डुमरांव एसडीपीओ के.के.सिंह ने बताया कि आरोपी 2004 में बिहार पुलिस के सिपाही में भर्ती हुआ था। लेकिन हत्या के मामले में नामजद होने के कारण उसे  बर्खास्त  कर दिया गया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here