स्याही के बिना बंद है दो और पांच सौ के नोटों की छपाई

0
367

बक्सर खबर(नेशनल डेस्क): बिहार सहित देश के कई राज्यों में नोटों की कमी हो गई है। शादियों के इस मौसम में एटीएम से नोट नहीं निकलने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। नोटों के लिए लोगों को बैंकों और एटीएम के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है सरकारी टकसाल में स्याही के खत्म होने पांच और दो सौ के नोटों की छपाई नहीं हो रही है।

यह दावा यूनियन के नेता और टकसाल के एक कर्मचारी ने किया है। इसके पहले बताया जा रहा था कि नोटों की खपत बढ़ जाने से बाजार में पैसे की कमी हो गई है। प्रेस वर्कर फेडरेशन के अध्यक्ष गोपाल गोडसे ने बताया कि नोटों की छपाई करने वाली स्याही आयात होती है। यह स्याही अभी उपलब्ध नहीं है। इसके चलते 200 और 500 के नोटों की छपाई बंद करनी पड़ी है। हालांकि कर्मचारी ने यह नहीं बताया कि नोटों की छपाई कब से बंद है। बता दें कि मुबंई के नासिक रोड स्थित यह टकसाल दो हजार के नोटों को छोड़कर अन्य नोटों की छपाई में अग्रणी स्थान रखता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here