देश के लिए मलेशिया से कांस्य पदक जीत कर लौटी बेटी का हुआ जिले में सम्मान

0
968

बक्सर खबर। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मलेशिया में आयोजित 19 वीं इंटरनेशनल माइलो कराटे चैंपियनशिप 2018 में देश के लिए कां स्यक जितने वाली रोहिणी शाही का बक्सर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। जिले के चौगाई गांव की रोहणी नोएडा में रहती है। वहीं से उसका चयन कराटे महिला वर्ग सीनियर 68 केजी के लिए हुआ था। वहां उसने जकार्ता की बवंती बूलन सुकि को हराकर यह पुरस्कार जीता और देश का तिरंगा लहराया। उसके आगमन पर सोमवार को भाजपा क्रीड़ा मंच द्वारा स्वागत समारोह आयोजित हुआ। सरस्वती विद्या मंदिर अहिरौली में आयोजित कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा मंच के संयोजक प्रमोद मिश्रा ने किया।

जिसमें मुख्य अतिथि केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे व केन्द्रीयमंत्री रामकृपाल यादव, बिहार के सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद डा. सी पी ठाकुर, विधायक मिथलेश तिवारी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह, प्रदीप दुबे, प्रधानाचार्य धनंजय मिश्र, सह संगठन मंत्री शिवनारायण, आदि लोगो ने सभा का संबोधन एवं रोहिणी का स्वागत किया। केन्द्रीय मंत्री श्री चौबे जी ने कहा कि हमारे संसदीय छेत्र की बेटी ने देश का नाम उंचा किया है। रामकृपाल ने कहा कि आज हर बेटी को सेल्फ प्रोटेक्शन के लिये कराटे सीखने की जरूरत है। वही मंत्री राणा रणधीर ने कहा कि इस बेटी को हर सम्भव राज्य सरकार मदद करेगी जिससे वह कॉमनवेल्थ गेम में चयनित हो और देश के लिए पदक जीते। कार्यक्रम में राहुल शाही, जिलापार्षद बंटी शाही, सुसील राय, विंध्याचल पाठक, कतल सिंह खेल प्रेमी,एवम बुद्धिजीवी उपस्थित थे।

बगेन में रोहिणी का स्वागत करते मामा व अन्य ग्रामीण

मामा के गांव में भी हुआ भव्य स्वागत
बक्सर खबर। रोहिणी जब सोमवार को बक्सर पहुंची तो सबसे पहले अपने ननिहाल बगेन गई। वहां उसके मामा चुन्नू सिंह एवं ग्रामीणों ने उसका भव्य स्वागत किया। सभी ने उसे बधाई दी और मिठाई खिलाकर अभिवादन किया। सभी ने उसे आशीर्वाद दिया अगली बार देश के लिए स्वर्ण पदक जीते। स्वागत करने वालों में सतेंद्र मिश्र, मैना सिंह, चंदन सिंह, ईश्वरी सिंह, सुधीर सिंह, भानू यादव, किसु राय, राजेश सिंह, मंगरू सिंह, सोनू सिंह, जैनुदीन अंसारी, महफूज आलम, साहबान मियां, किसान मुसहर, लक्ष्मण कमकर, लक्ष्मण बारी के साथ ही सैकडों ग्रामीण मौजूद थे। गांव से बहुत से बच्चे इस होनहार बेटी को देखने वहां पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here