संतोष पासवान ने आधा दर्जन से अधिक लोगों से मांगी रंगदारी

0
1528

बक्सर खबर: जिले के लिए सरदर्द बनते जा रहे अपराधी संतोष पासवान की सक्रियता लोगों में दहशत पैदा करने लगी है। सूचना मिली है कि उसने बागी मोर्चा संगठन के नाम से पत्र भेजकर आधा दर्जन से अधिक लोगों से रंगदारी मांगी है। इस संगठन का मुखिया सुरेश राजभर हुआ करता था। जो कुछ वर्ष पहले पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। उसी संगठन के नाम से अब संतोष पासवान ने नयी पारी शुरू की है। कभी जीप का खलासी रहा संतोष पासवान अब दस्यू सरगना बन गया है। बोलेरो चोरी और आम्र्स एक्ट में पकड़ा गया संतोष केन्द्रीय जेल से भी भाग चुका है। भागने के बाद वह फिर पकड़ा गया। पर प्रशासनिक चुक के कारण वे जेल से जमानत पर बाहर आ गया। इस चुक का खामियाजा सबसे पहले राजपुर थाना के पलियां गांव को उठाना पडा। यहां उसने एक युवक की कुछ माह पहले हत्या कर दी। इसके बाद से पुलिस उसे सरगर्मी से तलाश रही है। इस बीच डीएमयू सवारी गाड़ी में दो राइफल की लूट में भी इसका नाम सामने आया है। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। एक दिन पहले उसके दो शागिर्द पकड़े गए हैं। एक राजपुर के लिए पलियां से तथा दूसरा इटाढी के भेलुपुर से। पुलिस इन दिनों दिन रात उसके फिराक में है। जिन लोगों से उसने पत्र भेज रूपये मांगे हैं। उनके नाम पुलिस सामने नहीं ला रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here