पकड़ा गया कुख्यात संतोष राजभर

0
3595

बक्सर खबर : डुमरांव के लिए सरदर्द बनता जा रहा कुख्यात अपराध कर्मी संतोष राजभर पुलिस की हिरासत में आ गया है। चक्की के रहने वाले इस अपराधी को डुमरांव में मंगलवार की देर शाम दबोचा गया। सूचना है कि इसे नया भोजपुर ओपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बहुत दिनों पहले इसने नया भोजपुर के किसी व्यवसायी से रंगदारी मांगी थी। तभी से इसकी तलाश जारी थी। यह अब पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।

खुल सकता है मुर्गा व्यवसायी हत्या कांड का राज
बक्सर : संतोष राजभर की गिरफ्तारी से कई राज खुल सकते हैं। डुमरांव के लिए अहम बने मुर्गा व्यवसायी हत्याकांड से भी इसके तार जुड़े हुए हैं। पुलिस के अनुसार इससे पहले डुमरांव स्टेशन के पास शिक्षक शिवनाथ सिंह यादव की हत्या में यह जेल गया था। कुछ दिनों आथर में पकड़े गए अपराधी मल्लिक यादव से इसके गहरे रिश्ते हैं। पुलिस इससे क्या-क्या राज उगलवा पाती है। यह बुधवार को पता चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here