मनाया जाएगा पुलिस सप्ताह दिवस

0
1594

बक्सर खबर :  जिले में पुलिस सप्ताह मनाया जाएगा। पुलिस दिवस के मौके पर लाइन से बुधवार को इसकी शुरुआत की गई। कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा ने ध्वज फहराया व परेड की सलामी ली। डीएपी के जवान परेड में शामिल हुए।

मनाया जाएगा पुलिस सप्ताह दिवस
बक्सर : बिहार में पुलिस सप्ताह मनाया जा रहा है। 22 से 27 तक चलने वाले अभियान में कई कार्य होंगे। पुलिस कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया सभी थानों में रौशनी की जाएगी। उत्सव का नजारा रहेगा। इसके साथ ही स्कूल व कालेज स्तर पर महिला सुरक्षा के लिए जागरुकता अभियान चलेगा। वाहन चालकों और खासकर दो पहिया सवार लोगों को मोटर वैकिल एक्ट की जानकारी दी जाएगी। थाना स्तर पर पब्लिक व पुलिस के बीच जन संवाद कार्यक्रम होगा। इससे पुलिस और पब्लिक के बीच परस्पर सहयोग की भावना विकसित हो। यह प्रयास है।

परेड में शामिल डीएपी के जवान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here