जिले को मिली चार यात्री बसें, मंत्री ने किया रवाना

0
4781

बक्सर खबर : लंबे समय बाद अब जिले की सड़कों पर राज्य परिवहन निगम की चार बसें देखने को मिलेंगी। राजपुर विधायक संतोष निराला अब राज्य के परिवहन मंत्री हैं। इस लिए यह सुविधा जिले को मिल पाई है। चार में से दो बसे आरा, दो बसें सासाराम जाएंगी। इन सभी का मार्ग अलग-अलग होगा। जिन्हें किला मैदान से सोमवार को हरी झंड़ी दिखाकर मंत्री ने रवाना किया। कार्यक्रम में राजग गठबंधन के सभी दलों के नेता उपस्थित रहे।

जो बसें यहां से चलेगीं। उनमें एक बस बक्सर, पुराना व नया भोजपुर, ब्रह्मपुर के रास्ते आरा जाएगी। दूसरी बस बक्सर, डुमरांव, नावानगर, मलिया बाग के रास्ते सासाराम, पीरो होते पुन: आरा जाएगी। तीसरी बस बक्सर, इटाढ़ी, धनसोई, दिनारा होते सासाराम पहुंचेगी। चौथी बस बक्सर, चौसा, कोचस होते सासाराम जाएगी। मंत्री ने कहा अगर जरुरत हुई तो और बसें यहां बहाल की जाएंगी। फिलहाल यह सेवा प्रारंभ की गई है। यह बसें पूरी तरह सुरक्षित और आधुनिक हैं। इनके अंदर सीसी टीवी कैमरे भी लगे हैं। यात्री सुरक्षा की चर्चा करते हुए मंत्री ने कहा हमारा मंत्रालय इस प्रयास में लगा है। बक्सर में चालकों को प्रशिक्षण देने के लिए ट्रेनिंग स्कूल खोला जाए। जल्द ही इसकी व्यवस्था होगी। कार्यक्रम के दौरान जदयू अध्यक्ष रामव्यास सिंह, भाजपा नेता कतवारु सिंह, रालोसपा नेता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here