‌‌‌ बारह से चलेगी लखनऊ व पटना के मध्य वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

1
1259

-सुबह सात बजे बक्सर से अयोध्या के रास्ते होगा परिचालन
बक्सर खबर। पटना और  लखनऊ  के मध्य यात्रा करने वाले लोगों की मुराद जल्द ही पूरी होने वाली है। 12 मार्च को पटना और लखनऊ के मध्य वंदे भारत एक्सप्रेस चला करेगी। इसकी समय सारणी भी सामने आ गई है। सुबह 6:05 बजे पटना से 22345 अप रवाना होगी। 6:45 में आरा, 7:20 में बक्सर, 8:35 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 9:20 बजे वाराणसी, 12:15 अयोध्या धाम, 2:30 गोमती नगर लखनऊ पहुंचेगी। यहां एक और बात महत्वपूर्ण है। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। शुक्रवार को छोड़कर।

वापसी में इसका नंबर 22346 होगा। जो अपराह्न 3:20 बजे लखनऊ से पटना के लिए रवाना होगी। 5:15 में अयोध्या धाम, 8 बजे वाराणसी, 8:55 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 10:13 बजे बक्सर, 10:48 में आरा और रात 11:45 बजे पटना पहुंचेगी। इस ट्रेन के चलने से बक्सर से वाराणसी और अयोध्या के मध्य यात्रा भी आसान होगी। चाहे यहां के लोगों को सुबह वाराणसी जाना हो या वापस घर लौटना हो।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here