राह में लोगों को लूटने वाले दो अपराधी गिरफ्तार

0
1892

-लूट के दौरान दो लोगों को किया था गोली से घायल
बक्सर खबर। पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने रास्ते में बाइक से सफर कर रहे लोगों को लूट लिया। इन दोनों घटनाओं में उन्होंने गोली भी चलाई थी। ऐसा करने वाले अपराधी मुकेश कुमार उर्फ करण सिंह पुत्र बबन सिंह ग्राम चक्की एवं राजा यादव पुत्र शिवजी यादव ग्राम मथुरा डेरा, दोनों निवासी चक्की ओपी को कृष्णाब्रह्म पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

एसपी यूएन वर्मा ने मीडिया को बताया कि इस वर्ष जनवरी में अकालुपुर गांव के पास इन दोनों ने मिलकर एक युवक को लूट लिया था। विरोध करने पर गोली भी चलाई। ऐसी ही घटना उन्होंने कृष्णाब्रह्म थाना के रेहियां गांव के पास अंजाम दिया। 18 मई को वहां गोली मार एक युवक की बाइक और मोबाइल को लूट लिया। इन दोनों घटनाओं में इनकी संलिप्तता है। मुकेश का आपराधिक इतिहास भी है। वह डुमरांव थाना के अंतर्गत एक मामले में आरोपित है। साथ ही पूर्व में इटाढ़ी थाना के एक केस में जेल भी जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here