‌‌‌बहन के गांव जा रहे दो भाई सड़क दुर्घटना में घायल

0
2897

-बक्सर-चौसा मुख्य मार्ग पर हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। बहन की ससुराल जा रहे दो युवक शनिवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। सूचना के अनुसार विक्की कुमार यादव (25) की हालत गंभीर है। क्योंकि उसके सर में गहरी चोट आई है। यह युवक नया भोजपुर ओपी के प्रताप सागर गांव का रहने वाला है। सूचना के अनुसार विक्की यादव व बीशेख यादव (23) दोनों एक बाइक पर सवार हो बहन की ससुराल चौसा जा रहे थे।

दोपहर के वक्त बक्सर-चौसा मुख्य मार्ग पर दानी कुटिया के आगे मोड के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों युवक सड़क पर जा गिरे और घायल अवस्था में अचेता से पड़े थे। लोगों ने देखा तो उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया। दोनों युवकों का उपचार हुआ। लेकिन, विक्की की हालत गंभीर थी। इस वजह से उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here