सूरम नाथ की प्रस्तुति पर मंत्रमुग्ध हुए छात्र-छात्राएं 

0
49

फाउंडेशन स्कूल में राजस्थानी लोक संगीत और कल्बेलिया नृत्य ने बांधा समां                                                    बक्सर खबर। इटाढ़ी रोड स्थित फाउंडेशन स्कूल का माहौल बुधवार को पूरी तरह राजस्थानी रंग में रंग गया था। स्पिक मैके द्वारा आयोजित राजस्थानी लोक नृत्य कल्बेलिया कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। प्रसिद्ध लोक कलाकार सूरम नाथ और उनकी टीम ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया। संगीत और नृत्य के इस संगम ने छात्र-छात्राओं और उपस्थित दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीमा सुरक्षा बल के कमांडिंग ऑफिसर पीएस चौहान और डिप्टी कमांडिंग ऑफिसर एनएस चौहान मौजूद थे।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में भारतीय संस्कृति और पारंपरिक कलाओं के प्रति रुचि जगाना था। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज त्रिगुण ने कहा कि स्पिक मैके का यह कार्यक्रम युवाओं के लिए एक अनोखा अनुभव है, जो उन्हें भारतीय संस्कृति की समृद्धि और विविधता से जोड़ता है। वहीं अकादमिक हेड डॉ. एसके दुबे ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमारी लुप्त होती पारंपरिक कलाओं को पुनर्जीवित करते हैं और युवाओं में उनके प्रति सम्मान की भावना बढ़ाते हैं। कार्यक्रम का समापन उत्साह और उमंग के बीच हुआ, इस दौरान हर चेहरे पर भारतीय लोक कला के प्रति गर्व और प्रसन्नता झलक रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here