‌‌‌हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर पथराव

0
989

-11 गिरफ्तार, 24 नामजद, तीन थानों की संयुक्त कार्रवाई
बक्सर खबर। पुलिस फरार चल रहे वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रही है। शुक्रवार को धनसोई पुलिस ने परसदा गांव में छापामारी की। उसे दो हत्यारोपियों की तलाश थी। जिन्हें दबोच लिया गया। लेकिन, थाना लौटते वक्त गांव के लोगों ने हुजूम बनाकर पुलिस पर पथराव कर दिया। वहां से बचते-बचाते लोग थाना वापस आ गए। मुख्यालय को सूचना दी गई। तीन थानों की टीम एक साथ जमा हुई। रात में फिर छापामारी हुई। कुल नौ लोग गिरफ्तार किए गए। पूछने पर थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया वर्ष 2012 के केस में जनार्दन और अनग्राहित वांटेड थे।

उनको गिरफ्तार कर लिया गया। पथराव के मामले में कुल 24 लोगों को नामजद किया गया है। 100 अज्ञात के खिलाफ भी प्राथमिकी हुई है। इनमें से नौ लोग गिरफ्तार किए गए हैं। जिनमें बटाली, मोहन, छोटक, रुदल, सुभाष, लालकेश्वर, कृष्णानंद आदि शामिल हैं। उनके अनुसार रात को हुई कार्रवाई में धनसोई के अलावा राजपुर और इटाढ़ी थाने का सहयोग रहा। क्या कोई पुलिस कर्मी भी घायल हुआ है। यह पूछने पर उन्हों बताया वाहन को नुकसान हुआ है। कोई पुलिस कर्मी घायल नहीं है। थानाध्यक्ष के बयान पर ही हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here