ऑटों लेकर पहुंचे थे चोरी करने, भागने के दौरान गिरफ्तार

0
1398

-शहर से पहुंचे थे गांव में करने चोरी, घर वालों की नींद खुली तो बिगड़ा खेल
बक्सर खबर। चोर अब साजो-सामान के साथ चोरी करने पहुंच रहे हैं। शुक्रवार की रात डेढ़ बजे ऐसा ही गिरोह शहर से इटाढ़ी थाना के उनवांस गांव पहुंच गया था। लेकिन, घर वालों की नींद खुल गई। उनका पूरा खेल खराब हो गया। हुआ कुछ यूं कि चोरी करने के दौरान ही समान गिरा। घर वाले जग गए। सोर मचाना शुरू किया। भागने के क्रम में कुल तीन लोग पकड़े गए। इटाढ़ी के थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि उनवांस गांव में महेन्द्र चैधरी के घर चोरी करने गए थे। परिजनों ने उनका पीछा शुरू किया। फोन से थाने को सूचना दी।

गांव से बाहर ऑटो खड़ी थी। सभी उसमें सवार हो भागे। इधर सूचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी की और इटाढ़ी गांव से पहले सभी पकड़े गए। वे सभी गोलम्बर स्थित जासो से आए थे। थानाध्यक्ष के अनुसार पकड़े गए चोरों में राहुल चैधरी पिता ददन चैधरी मुहल्ला पांडेपट्टी, शिवमंगल राम पिता धन्नु राम मुहल्ला सोहनीपट्टी तथा मोनू खान पिता कलीम खान साकिन जासो गोलंबर से आए थे। भागते हुए टेम्पू बजाज मैक्सिमा सहित गिरफ्तार किया गया। इनको आज जेल भेजा गया। वाहन किसका है, यह पता लगाया जा रहा है। वह चोरी का भी हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here