एसपी ने बताया पकड़े गए तीन, हत्या का आरोपी है धीरज

0
1693

-शरण देने वालों के खिलाफ भी दर्ज हुई प्राथमिकी
बक्सर खबर। अपराधियों की धर-पकड़ जुटी पुलिस ने बीते दिन तीन लोगों को पकड़ा। उनमें से एक धीरज कमकर है। उसे महदह के पास से गिरफ्तार किया गया। उसने पांडेय पट्टी निवासी मनमोहन की हत्या की थी। मुकदमा संख्या 241/19 में नामजद धीरज पुत्र राजकुमार कमकर की तलाश पुलिस को पहले से थी।

पुलिस ने उसे महदह से गिरफ्तार किया। जिन लोगों ने उसे शरण दी थी। उन्हें भी गिरफ्तार किया है। वहां से शराब भी बरामद हुई है।उस मामले में ऐसा करने वाले ऋतिक को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में दूसरी प्राथमिकी मुफस्सिल थाने में दर्ज की गई है। यह जानकारी एसपी यूएन वर्मा ने आज पीसी के दौरान दी।

धीरज मुफस्सिल थाने की हिरासत में

इनके साथ डीएसपी सतीश कुमार भी मौजूद थे। पुलिस ने मीडिया को जो तस्वीर उपलब्ध कराई है। उसमें धीरज को मुफस्सिल थाने की हिरासत में दिखाया गया है। आज उसे जेल भेज दिया गया। वहीं शराब के मामले में शरण देने वाले को गिरफ्तार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here