मां की हत्या कर फरार हुआ बेटा, सुबह मिली पुलिस को जानकारी

0
2112

-पिता पहुंचे घर तो खुली वारदात की कलई, प्राथमिकी दर्ज
बक्सर खबर। कृष्णाब्रह्म थाना के अरक गांव में पुत्र ने ही मां की हत्या कर दी है। हालांकि वारदात शुक्रवार रात की है। लेकिन, पुलिस को इसकी जानकारी आज शनिवार की सुबह दस बजे के लगभग मिली। जब मृतक फुलेश्वरी देवी (58) के पति उमाशंकर पांडेय शनिवार की सुबह घर आए। वे किसी काम से पटना गए थे। वापस आए तो देखा घर का दरवाजा बंद है। उन्होंने आस-पास के लोगों से पूछा। क्या फुलेश्वरी देवी दिखी हैं। लोगों ने कहा कि वह नजर नहीं आईं।

उनको चिंता सताने लगी, क्योंकि उनका फोन भी बंद आ रहा था। तब पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अंचल अधिकारी को सूचना दी। वे आए तो उनकी देखरेख में दरवाजे का ताला तोड़ा गया। अंदर खून से लथपथ फुलेश्वरी देवी का शव पड़ा था। पूछताछ में पता चला ऐसा करने वाला उनका बेटा हिमांशु शेखर ही होगा। क्योंकि वही गांव पर था। उमाशंकर पांडेय स्वयं सेवानिवृत अधिकारी हैं। उनके चार पुत्रों में तीन नौकरी करते हैं। हिमांशु ही कुछ दिनों से यहां था।

-आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते उसके पिता व अन्य

पहले वह भी ठेकेदारी वगैरह करता था। लेकिन, सारी पूंजी बर्बाद होने के बाद वह घर में रह रहा था। शायद उसी ने मां को मारा होगा और घर का ताला बंद कर फरार हो गया है। पुलिस पूछने पर बताया कि उसके खिलाफ पिता ने शिकायत दर्ज करा दी है। उसकी तलाश की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि वह अपनी पत्नी से भी मारपीट करता था। वह भी उसे अकेला छोड़कर चली गई है। हिमांशु का दस वर्षीय पुत्र यहां रहता था। शायद वह उसे भी साथ लेकर यहां से फरार हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here