बिहार बचाओ जन संवाद यात्रा रद्द

0
284

भारतीय सब लोग पार्टी के कार्यकर्ताओं ने की बैठक
बक्सर खबर। बिहार बचाओ यात्रा दस तारीख को बक्सर पहुंचने वाली थी। लेकिन, फिलहाल उसे लॉकडाउन के कारण कैंसिल कर दिया गया है। इसकी तैयारी के लिए बुधवार को भारतीय सब लोग पार्टी की बैठक हुई थी। जहाजघाट स्थित पार्टी कार्यालय में लोग एकत्र हुए थे। सबने दस तारीख को लेकर तैयारी शुरू कर दी थी। क्योंकि इस जन संवाद यात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं देश के वरिष्ठ नेता पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा, देवेन्द्र यादव,

नागमणि तथा जहानाबाद के पूर्व सांसद डा0 अरुण कुमार, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह, रेणु कुशवाहा इत्यादि का बक्सर में आगमन होना था। रोहतास के रास्ते यह बक्सर आने वाली थी। लेकिन, फिलहाल इसे रोक दिया है। यह जानकारी आज पार्टी नेता नियमतुल्ला फरीदी ने दी। एक दिन पहले हुई बैठक में जिलाध्यक्ष दिवाकर पाठक व अन्य प्रमुख नेता व प्रदेश टीम के पदाधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here