समाहरणालय तक पहुंचा कोरोना, आम लोगों का प्रवेश वर्जित

0
2341

कल और आज में बढ़े नौ मरीज, कुल संख्या पहुंची 52
बक्सर खबर। कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। एक दिन पहले ही समाहरणालय में कार्यरत एक ऑपरेटर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इतना ही नहीं उसके अलावा सदर अस्पताल का एक ऑपरेटर भी संक्रमित मिला था। एक और कर्मचारी भी उसी कार्यालय से संक्रमित मिले हैं। इस वजह से भू अर्जन कार्यालय बंद हो गया था। आज गुरुवार को कुछ और कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। जिसके कारण समाहरणालय में जन साधारण के आगमन पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।

सिर्फ कर्मचारियों को ही प्रवेश की अनुमति है। यह सतर्कता मौजूदा संक्रमण को देखते हुए ली गई है। बुधवार को चौदह लोगों की रिपोर्ट सामने आई थी। लेकिन, उसके कुछ देर बाद और तीन लोगों की रिपोर्ट सामने आई। जिसकी जानकारी आज सुबह सामने आयी। उन 17 लोगों की संख्या को मिलाकर सक्रिय रोगियों की संख्या सुबह 46 पहुंची थी। लेकिन, आज गुरुवार की शाम जो रिपोर्ट सामने आई है। उसमें 6 और नए संक्रमित की बात कही गई है।

जिसके बाद यह संख्या बढ़कर 52 पहुंच गई है। हालांकि यह छह लोग कहां से संबंधित हैं। इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। न ही खबर लिखने तक जिला प्रशासन ने उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी है। लेकिन सूत्रों की माने तो यह सभी जिला मुख्यालय से संबंधित हैं। और कुछ तो जिलाधिकारी कार्यालय से संबंधित हैं। ऐसी स्थिति में सभी को सजग रहने की जरुरत है। जो लोग संक्रमित पाए गए हैं। उन सभी को आइसोलेट किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here