‌‌‌रुपये के लेनदेन में हुई रविरंजन पाठक की हत्या, शव बरामद

0
5666

-पुलिस ने दो लोगों को लिया हिरासत में, एसपी ने कहा चल रही है जांच
बक्सर खबर। कृष्णाब्रह्म थाना के नोनियापुरा गांव से लापता रविरंजन पाठक (45) अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी हत्या हो चुकी है। आज बुधवार को ब्रह्मपुर थाने की पुलिस ने मृतक का शव घटनास्थल के समीप से बरामद कर लिया है। शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है। धारदार हथियार से संजय को मारकर शव कहीं छिपा दिया गया था। लोग उस समय दंग रह गए जब बुधवार की दोपहर शव आरोपी मनु कानू के घर से लगभग डेढ़-दो सौ मीटर दूर खेत में मिला। एक दिन पहले इसकी जांच के लिए डॉग स्क्वायड की टीम भी वहां आई थी।

फोरेंसिक टीम भी खून के धब्बे से स्पष्ट कुछ अनुमान नहीं लगा सकी थी। लेकिन, मृतक के फोन डिटेल ने पूरी घटना से पर्दा हटाने में अहम योगदान किया। फिलहाल इस मामले में आरोपी मनु कानू ने पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया है। जबकि एक महिला को भी हिरासत में लिया गया है। पूछने पर एसपी मनीष कुमार ने कहा। रविरंजन पाठक की हत्या 11 जनवरी को ही कर दी गई थी। दिन के ग्यारह बजे के बाद से ही उनका फोन बंद आ रहा था। ऐसा क्यूं हुआ?

इस सवाल के जवाब में एसपी ने कहा फिलहाल जांच चल रही है। वे ब्रह्मपुर थाना के गायघाट के निवासी थे। मृतक के बड़े भाई भृगुनाथ पाठक ने 13 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें यह आरोप लगाया गया था कि मनु कानू ने लाखों रुपये का कर्ज ले रखा था। वही रुपये वे लेने रविरंजन 11 को नोनियापुरा गए थे। लेकिन, उनकी हत्या कर दी गई। घटना में कुछ और भी कारण हो सकते हैं। लेकिन, आरोप यही लगे हैं। पुलिस को पहले दिन से ही शक था। क्योंकि मौके से बाइक बरामद हुई थी। और उसके चालक का पता नहीं था। जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों की संलिप्तता इस घटना में सामने आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here