राजनीतिक मर्यादा को तोड़ा है विधायक और सांसद ने : नंदकिशोर राम

0
460

बक्सर खबर। राजद के पूर्व नेता व एमएलसी नंदकिशोर राम बक्सर में हुई राजनीतिक घटना से बहुत आहत हैं। अस्पताल को लेकर असभ्य और अमर्यादित तरीके से सांसद व विधायक लड़े। यह लोकतंत्र का माखौल उड़ाना और मर्यादाहीन आचरण कहा जाएगा। जनता में जनप्रतिनिधियों की गरीमा गिर रही है। इस पर दोनों को पश्चाताप और जनता जनार्दन से माफी मांगनी चाहिए। ऐसा कहना है उनको। यह शब्द लिखकर उन्होंने बक्सर खबर के मैसेंजर पर भेजा है। बातचीत में उन्होंने कहा अगर विरोध करना था तो मीडिया में अपनी बात रखनी चाहिए थी। इसके लिए जो तरीका अपनाया गया। वह कहीं से भी जायज नहीं था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here