लोग हुए जागरुक, घाटों पर नहीं हुई जलभरी

0
539

प्रशासन का रोको-टोको अभियान रहा सफल
बक्सर खबर। सावन का पावन महीना प्रारंभ हो गया है। संयोग देखिए 6 जुलाई को पहली सोमवारी थी। लेकिन, कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंदिरों में जलाभिषेक की अनुमति नहीं थी। प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए सभी गंगा घाटों पर पूर्व से व्यवस्था कर रखी थी। कोई मंदिर नहीं आएगा। ऐसा हुआ भी, लोग जागरुक दिखे। शहर के गंगा घाटों पर लोगों की भीड़ नहीं दिखी। जल उठाने के लिए कावरिए नहीं पहुंचे। सबने अपने स्तर से सावधानी रखी।

सदर एसडीओ और डीएसपी सतीश कुमार भी दल-बल के साथ नजर आए। इन लोगों ने सभी प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम के निर्देश पर रोको-टोको अभियान भी चला। अर्थात जो गंगा घाटों अथवा शहर में बगैर मास्क के दिखा तो उसे हिदायत दी गई। मास्क का प्रयोग अनिवार्य है। आप प्राथमिकता के आधार पर इसका अनुपालन करें।

इतना ही नहीं प्रशासनिक निर्देश के अनुरुप घाटों को कई जगह बांस-बल्ले से सील कर दिया गया था। लोग अनावश्यक भीड़ न लगाएं। इसका पूरा इंतजाम पहले से था। पहली सोमवारी होने के कारण प्रशासन भी सशंकित था। लेकिन, आम जन के जागरुक होने के कारण सबकुछ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। श्रद्धालुओं के लिए मंदिरों के दरवाजे बंद रहे। लेकिन, अंदर पारंपरिक रीति रिवाज से पूजा संपन्न हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here