जेसीबी लगाकर प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण

0
1298

-निबंधन कार्यालय के पास चला अभियान
बक्सर खबर। शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। यह बात कुछ दिनों तक एसडीओ ने कही। डीएम की बैठक में भी यह बाते सुनने को मिली। आज सोमवार को इसका नजारा देखने को भी मिला। पुरानी कचहरी के पास स्थित निबंधन कार्यालय के आस-पास का अतिक्रमण हटाया गया। वैसे लोगों की दुकानें तोड़ी गई। जिन्होंने पूर्व से प्रशासनिक अनुमति ले रखी थी। किराया भी जमा करते थे। यह अभियान उन्हीं के लिए था। कुल मिलाकर छोटे होटल हटाए गए। एक दो ऐसे आशियाने भी हटाए गए। जिन्होंने वहां अपना बसेरा बना लिया था।

हालांकि अतिक्रमण तो वैध होता नहीं है। अभियान चला तो सबको हटा दिया गया। इसको लेकर कुछ विरोध भी हुआ। दुकान चलाने वालों का कहना था। यहां नाला को पाट कर पीसी सड़क बना दी गई। नगर परिषद तो इसमें शामिल थी ही अनुमंडल प्रशासन भी नहीं बोला। कुछ खाली जगहों पर धर्म के ठेकेदारों ने भी कब्जा जमा लिया। लेकिन, उनका विरोध कौन करेगा। आज सोमवार के अभियान के दौरान सीओ सदर भी मौजूद थे। लेकिन, उन्होंने ने भी सिर्फ उन्हीं दुकानों को लक्षित किया। जो निबंधन कार्यालय के आस-पास थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here