‌‌‌भूमि विवाद में एक की हत्या, पांच नामजद

1
942

-मारपीट में घायल कन्हैया शर्मा ने तोड़ा दम
बक्सर खबर। आपसी विवाद हमेशा नुकसान का कारण बनता है। बुधवार की शाम ब्रह्मपुर थाना के रहथुआं गांव में दो पक्षों के मध्य मारपीट हुई। कन्हैया शर्मा और विरेन्द्र कमकर दो पक्ष आमने सामने थे। इस बीच विरेन्द्र और उनके पुत्रों ने कन्हैया को इतना   मारा  की वे गंभीर रुप से घायल हो गए। उपचार के लिए बुधवार की शाम ही उनको डुमरांव फिर वहां से बक्सर ले जाया गया।

चिकित्सकों ने उन्हें पटना रेफर किया। लेकिन, वहां ले जाने के क्रम में चुरामनपुर के पास उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं से शव को पोस्टमार्टम के लिए पुराना अस्पताल ले जाया गया। इस बीच नगर थाने की टीम ने परिजनों को बयान दर्ज किया। जिसमें विरेन्द्र कमकर और उनके चार पुत्रों को नामजद किया गया है। पुलिस के अनुसार नगर थाने में दर्ज शून्य अंक का एफआईआर ब्रह्मपुर भेजा जाएगा।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here