शराब तस्करों के खिलाफ हाथ धोकर पड़ी नगर पुलिस

0
1501

-आज वीर कुंवर सिंह कालोनी से दो गिरफ्तार, बाइक जब्त
बक्सर खबर। नगर थाने की पुलिस ने सारी व्यस्तता के बीच शराब तस्करों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। आज बुधवार को वीर कुंवर सिंह कालोनी से दो युवकों को इस आरोप में गिरफ्तार किया गया। उनके पास से आर एस की सात व एट पीएम की 48 टेट्रा पैक शराब बरामद की गई।

गिरफ्तार लोगों में संजय चौबे वीर कुंवर सिंह कालोनी एवं आदित्य कुमार विराट नगर शामिल हैं। इनके द्वारा प्रयोग की जा रही बाइक को भी पुलिस ने जब्त किया। यह नगर पुलिस का लगातार चल रहा अभियान है। जिसमें पिछले चार दिनों से लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं। नगर कोतवाल रंजीत कुमार व टाइगर मोबाइल के सिपाही गुप्त रुप से इस अभियान को अंजाम दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here