सिद्धाश्रम के सामर्थ्य को जाने दुनिया : राम कर्मभूमि न्यास

0
375

-रामनवमी पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम, जुलूस में शामिल लोगों किया गया स्वागत
बक्सर खबर। सिद्धाश्रम के महत्व को दुनिया जानेगी। तभी यहां विकास होगा। यह बातें बुधवार को रामनवमी के मौके पर श्रीराम कर्मभूमि न्यास के अध्यक्ष कृष्णकांत ओझा ने कही। शहर के मेन रोड में पंचमुखी महावीर मंदिर के पास आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया यह वह स्थान है। जिसका भारतीय अध्यात्म में विशेष स्थान है।

आज राम जन्मभूमि का विकास हो रहा है। लेकिन, यह सिद्ध स्थान का विकास क्योंकि रुका है। क्योंकि हम सभी इसके महत्व को लेकर कभी सजग नहीं हुए। श्रीराम कर्म भूमि न्यास इसके लिए प्रयास कर रहा है और आपके सहयोग, साथ की जरूरत है। जिससे वर्तमान बक्सर के महत्व को जगत विख्यात किया जाए। यह तभी संभव है जब हम पूरे विश्व को इसके बारे में बताएं।

राम कर्मभूमि के कार्यक्रम में लोग

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी प्रदीप राय, प्रदीप दुबे, रजनीकांत पांडेय, संघ के राजेन्द्र जी, कथा वाचक रणधीर ओझा, बसंत चौबे, सौरभ तिवारी भाजयुमो अध्यक्ष, नवीन निश्चल चतुर्वेदी, नवीन राय, नितिन नवीन आदि लोग उपस्थित रहे। न्यास द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रामनवमी जुलूस के स्वागत का इंतजाम भी था। पुष्प वर्षा और जुलूस में पैदल चलने वालों के लिए शरबत का इंतजाम भी किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here