‌‌‌ सिंडिकेट की दलित बस्ती में आग ने मचाई भारी तबाही, बेटी के अरमान भी हुए राख

0
1634

-पीड़ितों के सामने भोजन का संकट, प्रशासन ने नहीं पहुंचाई मदद
बक्सर खबर। सिंडिकेट मोड के समीप नहर किनारे बसी दलित बस्ती में बुधवार की देर रात अचानक आग लग गई। देखते-देखते ही लपटों ने ऐसा विकराल रुप बनाया कि महज आधे घंटे में सब कुछ राख हो गया। दर्जनों घर, कुछ दुकानें और उनके अंदर रखा सारा सामान जल गया। लोगों ने नगर थाने को सूचना दी। नगर कोतवाल संजय सिन्हा और अग्नि शामक दल के लोग वहां पहुंचे। आग पर काबू तो पा लिया गया। लेकिन, इस घटना ने वहां के लोगों का निवाला छीन लिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यहां रहने वाले बिराजन राम की तो दुनिया ही लूट गई है। 22 को उसकी बेटी का विवाह होने वाला था। घर तिलक के लिए फ्रिज, वाशिंग मशीन और बहुत सा सामान खरीद कर रखा हुआ था। सारा का सारा आग में जल गया। आज गुरुवार की सुबह जब लोगों को जानकारी मिली तो वे हालचाल जानने पहुंचे। लेकिन, वहां का नजारा देख दंग रह गए। दलित बस्ती के बच्चे भूख से परेशान थे। प्रशासन की तरफ से यहां कोई मदद नहीं पहुंची थी। पूर्व वार्ड पार्षद चंदन यादव ने अपनी तरफ से  सबके लिए भोजन का इंतजाम कराया। लेकिन, इन परिवारों को और भी सहायता की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here