ज़मीनी विवाद में मारी गोली…हालत नाज़ुक

0
1994

बक्सर खबर। दिनारा
बक्सर के छोटकी सारिमपुर इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति को भूमि विवाद में कुछ लोगों ने गोली मार दी। घटना मंगलवार रात की है। रोहतास जिले के दिनारा थाना अंतर्गत कोईरिया गांव निवासी बिनार्दन ठाकुर को घायल अवस्था में गोलंबर स्थित एक अस्पताल में दाखिल कराया गया। लेकिन यहां से प्राथमिकी उपचार के बाद उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार गोली उनके सर में जख्म बना चुकी है। इस वजह से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मंगलवार की रात 1 बजे उन्हें बक्सर लाया गया। दिनारा थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पूर्व में एक दिन पहले भी मारपीट हुई थी। जिसकी प्राथमिकी थाने में दर्ज की गयी थी। आज रात सूचना मिली की कोईरिया गांव में गोली चली है। घायल को उपचार के लिए बक्सर ले जाया गया है।

add

वहीं परिजनों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। उनके अनुसार भूमि विवाद में ख़ून-खराबा हो रहा है। पुलिस घटना के पूर्व यह कहती है कि भूमि विवाद में वह कुछ नहीं कर सकती। पर जब भूमि विवाद में किसी की जान चली जाय अथवा गोली लग जाय तो वह सक्रिय हो जाती है। आखिर ऐसा कब तक चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here