‌‌‌कजरी महोत्सव में लोक परंपरा और संस्कार की दिखी झलक

0
264

बक्सर खबर। सावन में विशेष तौर पर गाए जाने वाले गीत कजरी कहलाते हैं। इस लोक परंपरा को जिवंत करते हुए रविवार की शाम एमपी हाई स्कूल में कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। मंच पर शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता बबन ओझा, सदर विधायक संजय तिवारी, सदर एसडीओ केके उपाध्याय, नंद कुमार तिवारी, भरत शर्मा व्यास आदि सभी लोगों ने मिलकर एक साथ किया। रिमझिम बरसे सवनवा बदरिया घिर आइल सजनी, इस तरह के पारंपरिक गीत की धून पर लोग खुब झूमें।

हालाकि कार्यक्रम तय समय पर प्रारंभ नहीं हो सका। लेकिन, आयोजक नंद कुमार तिवारी, सुशील राय आदि ने इसकी सफलता के लिए जो तानाबाना बूना था। वह पूरी तरह सफल रहा। मंच संचालक विजय बहादुर ने गंभीर आवाज में लोगों को आयोजन से जोड़े रखा। कार्यक्रम के दौरान भरत शर्मा व्यास, गोपाल राय ने अपने गीतों से लोगों को आनंद विभोर कर दिया। झारखंड से चलकर आए विपुल नायक और प्रियंका पायल ने भी सबका मन मोह लिया। इस दौरान अमर ज्योति झा, धीरज सिंह, दीपक आजाद, बंटी शाही, रेणु रणविजय ओझा, हिमांशु चतुर्वेदी, संजय सिंह, श्रवण तिवारी, रवि सिन्हा, चंदन यादव, रवि शर्मा, रामजी दुबे, राधेश्याम सिंह, चंदन पांडेय आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here