बारात में जा रहे युवकों की बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत

0
1144

बक्सर खबर। घर से बाइक पर सवार हो एक किशोर अपने साथी के बारात के लिए शनिवार की शाम रवाना हुआ। बगेन थाना के खोचरियांव डेरा निवासी मुकेश यादव (17) पुत्र काशी यादव बाइक चला रहा था। पीछे नहरी टोला का भूटिया बैठा था। उन्हें आरा जिला के बिहियां के पास जाना था। उनकी बाइक इस दौरान एक पेड़ से जा टकराई। मौके पर ही मुकेश यादव की मौत हो गई।

भूटिया भी गंभीर रुप से घायल हो गया। लोगों ने उन्हें आरा अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां मुकेश को मृत घोषित कर दिया गया। भूटिया को पटना रेफर कर दिया गया। यह दोनों बगेन थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इसकी सूचना पाठकों ने बक्सर खबर को दी है। परिवार वालों से इस बारे में संपर्क नहीं हो पाया है। लेकिन, इस घटना से पूरा गांव मर्माहत है। सूत्रों के अनुसार यह दुर्घटना बहियां थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। उस वक्त रात के अंधेरा हो चला था। भूटिया की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here