हाय रे महंगाई, महिला कांग्रेस सड़क पर आई

0
222

बक्सर खबर। महंगाई बढ़ रही है। इसमें जनता पीस रही है। आम आदमी का यह दर्द कांग्रेस से बर्दाश्त नहीं हो रहा। जिसका विरोध करते हुए बुधवार को महिला कांग्रेस ने शहर में प्रदर्शन किया। पुस्तकाल रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय के पास बुधवार को मीडिया को बुलाया गया। महंगाई हाय-हाय के नारे लगे। फोटो सेशन हुआ।

add

प्रदर्शन कार्यक्रम कुछ देर चला जिसमें मोदी सरकार होश में आए। बढ़े मूल्य वापस लो जैसी बातें कहीं गई। मीडिया को जारी विज्ञप्ति में पार्टी ने यह दर्द बयां किया है। पार्टी के अनुसार डीजल, पेट्रोल, गैस के दाम बढ़ गए हैं। सरकार इसे वापस ले। इसका नेतृत्व महिला कांग्रेस की अध्यक्ष साधना पांडेय ने किया। इस दौरान मृत्युंजय राय, बजरंगी मिश्रा, संजय पांडेय, राजा रमण पांडेय, आशिष तिवारी, ललन दुबे, अंजनी मिश्रा, धर्मशीला देवी, सबिता तिवारी, मधु द्विवेदी, चन्दा द्विवेदी, गुडिय़ा देवी, रम्भा देवी, कंचन कुमारी, मंटू पांडेय, गुप्तेश्वर चौबे आदि लोगों ने हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here