‌‌‌डीएम ने कहा सड़कों को चलने लायक बनाएं

2
1989

-गड्ढ़े भरने निकला विभाग छोड़ रहा है ठोकर
बक्सर खबर। बक्सर से सासाराम को जाने वाली मुख्य सड़क कई भागों के विभक्त है। बक्सर से चौसा एक पथ, चौसा से बसही दूसरा पथ। भले ही वह देखने में आपको एक सड़क लगे। लेकिन, विभाग ने उसका बटवारा पहले से कर रखा है। बक्सर-मोहिनया पथ चौसा गोला के पास अगल हो जाता है। मोहनिया पथ के कारण बक्सर से चौसा तक सड़क तो बन गई हैं। लेकिन, चौसा से कोचस तक जाने वाले पथ का इन दिनों बूरा हाल है। सड़क इतनी खराब है कि बारिश हो जाने पर दुर्घटना आम है। चौसा गोला पर ही इतने बड़े गड्ढ़े बन गए हैं।

जिससे होकर गुजरने वाले को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यही हाल गोला से आगे की सड़क का भी है। कोचाढ़ी के पास भी सड़क में इतने गड्ढ़े हैं कि पानी भर जाने पर पता ही नहीं चलता। किधर से गुजरना है। पिछले दिनों डीएम ने आदेश दिया था। बारिश से खराब पथों को चलने लायक बनाया जाए। डीएम का आदेश आया तो मरम्मत शुरू हुई। कुछ गड्ढ़ों को भरा गया। लेकिन, एक जगह से हटकर दूसरी जगह जमा कंकरीट के टिल्ले बन गए हैं। उनको पूर्व की तरह छोड़ दिया गया। जिसके कारण गड्ढ़े पानी भरने के लिए यथावत तैयार हैं। साथ ही लोगों की परेशानी में कोई कमी नहीं आई है।

2 COMMENTS

  1. sir Churamanpur say Arjunpur ka rasta bahut kharab hai lagraha hai dhan ka khet may lew laga hai ispr vichar kiya jai

  2. Sarswati pustakalay road ka bhi halat bhaut kharab hai jab bhi baris hoti hai to pani lag jata hai or ane jane me bhi paresani hoti hai,
    isper bhi vichar kia jae,or jald se jald thik kia jae?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here